Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 10:38 pm

Wednesday, July 8, 2026, 10:38 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: सान्वी मेहता ने जीते दोहरे खिताब

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में सान्वी मेहता ने दोहरे ताज पर कब्जा किया। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में सान्वी ने भाव्या को 15-7, 15-8 से हराकर एकल खिताब जीता।

डबल्स में सान्वी/रेणुका की जोड़ी ने भाव्या/मायरा को 15-7, 15-3 से मात देकर युगल खिताब भी अपने नाम किया।

अन्य वर्गों के परिणाम

U-13 बॉयज डबल्स
तन्य और नक्श की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची।

U-15 बॉयज सिंगल्स
शौर्य प्रताप, लक्ष्य जैन, युवान गोयल, नक्श चांदवानी और सिद्धार्थ दाधीच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

मीडिया संयोजक कपिल पटवा एवं अजय व्यास ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग तथा ओपन वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं। आयु गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर है। केवल जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं। कोर्ट पर खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।

प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी। शेष वर्गों के फाइनल मुकाबले 30 जून को उमेद क्लब में आयोजित होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor