अनाथ, कोविड से प्रभावित एवं शहीद जवानों के आश्रित विद्यार्थियों के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र तकनीकी छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रमुख तथ्य:
- • डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ₹50,000 वार्षिक एकमुश्त सहायता।
- • डिग्री के लिए अधिकतम 4 वर्ष तथा डिप्लोमा के लिए 3 वर्ष तक लाभ।
- • हर वर्ष 2,000 छात्रवृत्तियां (1,000 डिग्री व 1,000 डिप्लोमा) प्रदान की जाएंगी।
- • अनाथ, कोविड-19 से माता-पिता खो चुके तथा शहीद सैनिकों के आश्रित पात्र।
- • पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो।
- • आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।




