Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:04 am

Thursday, July 9, 2026, 12:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मुंबई में रक्तवीर लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ का हुआ सम्मान, 133 बार रक्तदान की सेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान

राखी पुरोहित. जोधपुर/मुंबई

महाराष्ट्र के मुंबई (मलाड) में अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं श्री छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र गौरव सम्मान-2026 समारोह में देशभर से आए रक्तवीरों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान के जोधपुर निवासी रक्तवीर लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह राठौड़ अब तक 133 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। इसके साथ ही वे तीन बार केश (बाल) दान कर चुके हैं तथा अंगदान, देहदान और नेत्रदान का भी संकल्प ले चुके हैं।

सम्मान समारोह में राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं का अभिनंदन कर उनके सेवा कार्यों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक कैलाश जैन (भीनमाल, राजस्थान), संतोष मिश्रा (मुंबई), मनोज जैन (हैदराबाद), काजल सिंह (फरीदाबाद) और सोनिया शर्मा (नई दिल्ली) सहित पूरी आयोजन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आयोजन समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान रक्तदाताओं को समाज सेवा के लिए नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तवीरों से मुलाकात हुई और सभी ने एक-दूसरे को सेवा का भरोसा दिया। यदि हिंदुस्तान में कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी, तो सभी रक्तदाता मिलकर हरसंभव सहायता करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना, रक्तदाताओं का सम्मान करना तथा देशभर में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor