राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी द्वारा मानव सेवा गतिविधियो के अंतर्गत सोमवार को राजेश सोनी के दोहिते अथर्व की दूसरी वर्षगांठ पर उसके दादाजी नारायण की ओर से निराश्रित व अनाथ विद्यार्थियों की सेवा में कार्यरत संस्थान वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट में दैनिक उपयोग के काम में आने वाली सूखी सामग्री (किराणा) प्रदान की गई। साथ ही बच्चों व सभी उपस्थित सदस्यों तथा स्टाफ को आइसक्रीम खिलाकर जन्म दिवस मनाया गया I
इस आश्रम में इस समय अलग अलग समाज से आए 30 बच्चे निवास कर शिक्षा व जैन संस्कारों के बारे मे ज्ञान प्राप्त करते हैं l अध्यक्ष वीरेन्द्र मोहनोत व प्रशासनिक निदेशक राजेश मेहता ने बताया कि जायंट्स ग्रुप आँफ ब्लू सिटी नियमित रूप से सदस्यों के सहयोग से बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, नारी अपना घर, मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रभुजनों, दिव्यांगजनों की सहायता, रक्तदान शिविर, पशु पक्षी सेवा आदि कार्य प्रमुखता से करता रहता है l
सेवा के इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र मोहनोत, राजेश मेहता, हेमन्त शर्मा, एस के कांकरिया, कैलाश मुंदड़ा, लखपत भण्डारी, राजेश सोनी व उनके पारिवारिक सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही l




