Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

Thursday, July 9, 2026, 12:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान मौसम/मानसून अपडेट : 1 जुलाई-राजस्थान के पूर्वी भागों में 2-3 जुलाई को मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना

सुनील वर्मा. जोधपुर

राज्य के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी भागों में 2 जुलाई से ही मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा 3 जुलाई के आसपास मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना है।

उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 4-5 जुलाई को कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों दोपहर बाद तेज आंधी (50-60 Kmph) व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 3-4 जुलाई से शुरू होने व कुछ भागों में 3-6 जुलाई को तेज आंधी (60-70 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor