बीबीए, बीसीए और बीएमएस प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹25,000 तक की सहायता
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
एआईसीटीई की सरस्वती छात्रवृत्ति योजना के तहत बीबीए, बीसीए और बीएमएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रमुख तथ्य
- सहायता राशि: ₹25,000 प्रतिवर्ष, अधिकतम तीन वर्ष तक।
- पात्रता: बीबीए, बीसीए या बीएमएस प्रथम वर्ष की छात्राएं।
- आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम।
- शर्त: एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां पात्र।
- उपलब्धता: प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष 3,110 छात्रवृत्तियां।
- आवेदन: ऑनलाइन माध्यम से आय प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रमाण, बैंक विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन किया जा सकता है।




