Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने मनाया डाक्टर डे

राखी पुरोहित. जोधपुर

मथुरादास माथुर अस्पताल के चिकित्सकों डॉ अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ सिमरन सिंह आदि कई डॉक्टरों को माला दुपट्टा ओढ़ाकर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉक्टर दिवस पर ग्रुप की ओर से ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
हे डॉक्टर, आपको इंसान कहूं या भगवान?
या कहूं भगवान का दिया सर्वोत्तम वरदान?
धर्म संकट में हूं, कुछ समझ नहीं पा रहा,
मन थक नहीं रहा है, करते हुए गुणगान
डॉक्टर दिवस पर हर डॉक्टर को नमन है,
डॉक्टर के कारण आज सुरक्षित जीवन है
आप इंसान रूप में, भगवान से कम नहीं,
संकट काल में कौन भूल सकता एहसान?
मानवता को समर्पित रहा है उनका जीवन
उनका जन्म दिन ही डॉक्टर दिवस होता है,
ऐसा करके देशवासी उनको देते हैं सम्मान
दया और सहानुभूति का खजाना है डॉक्टर,
ऐसा गुणगान अध्यक्ष तारा सोलंकी व
सचिव पूनम राठी द्वारा किया गया

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेंट्रल जेल में आई चेक अप शिविर भी आयोजित किया गया। जेल निरीक्षक सुपरिटेंडेंट प्रमोद सिंह शेखावत, डॉ. उपेन्द्र सिंह, जेलर कालूराम, डिप्टी जेलर सुखबीर सिंह आदि ने निरूपा पटवा और उनकी टीम के सभी सदस्यों का आभार जताया। उसने 150 कैदी लाभान्वित हुए और उनको जांच के बाद आवश्यकतानुसार चश्मे भी वितरण किए गए
वर्ष पर्यंत यह ग्रुप निरंतर विबिन्न सेवा कार्य अनवर्त्त करता रहता है उस कड़ी में आज यह आयोजन किया गया। मंजू अग्रवाल शालू गोलिया अंकिता परिहार आदि की उपस्थिति रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor