Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में रक्तदान के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी (SNO ) तेज कंवर सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर में रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं समाज को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने में उत्कृष्ट योगदान हेतु वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती तेज कंवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 के अवसर पर श्रीमती तेज कंवर की प्रेरणा एवं अथक प्रयासों से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उनके द्वारा रक्त की अकथनीय महत्ता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर महात्मा गांधी चिकित्सालय की रक्तकोष प्रभारी डॉ. राजश्री बेहरा एवं एस.एन. मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. योगीराज जोशी ने श्रीमती तेज कंवर को “अभिवादन” प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. बेहरा ने कहा कि “श्रीमती तेज कंवर ने अंधेरी दुनिया में रोशनी की किरण बनकर मानव सेवा के इस यज्ञ में निःस्वार्थ योगदान दिया है, जो सभी पुनीत दानों से महानतम है।”

डॉ. योगीराज जोशी ने कहा कि चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों का समाज सेवा में आगे आना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। रक्तदान शिविर के माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा।

इस दौरान संपत सांखला, गजेंद्र कच्छावा, विजय सिंह, जैरुद्दीन, सुनैना, प्रियंका चौधरी, दिनेश अरोड़ा, साबिर खान सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor