Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राजस्थान में संगठन विस्तार को दी नई गति, जोधपुर के छह कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के नेतृत्व में, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने गो रक्षा प्रदेश कार्यकारी प्रदेश ओम प्रकाश सोनी जी की अनुशंसा पर जोधपुर जिले के पांच सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार दयाल राम प्रजापत गोरक्षा सभा प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत संत संपर्क प्रमुख व अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता पावन धाम जोधपुर अध्यक्ष गौभक्त दयालराम प्रजापत , महेन्द्र कुमार गोयल गोरक्षा सभा जोधपुर शहर कार्यकारी जिलाध्यक्ष , वीरेन्द्र गोदारा गोरक्षा सभा जोधपुर शहर जिला संयोजक, नरेश कुमावत जोधपुर शहर गोरक्षा जिला मंत्री ओमराम विश्नोई जिला उपाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार गोरक्षा सभा जोधपुर शहर जिला सह संगठन महामंत्री
नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा हैं, वे उस विश्वास पर पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ रक्षा, राष्ट्रहित एवं हिन्दू समाज के संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से जोधपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा हिन्दू महासभा का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor