Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लम्बे इंतजार के बाद जोधपुर में बारिश, गर्मी धुली

सुनील वर्मा. जोधपुर 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने शुक्रवार शाम जोधपुर में दस्तक दे दी। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई।

बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। सड़कों पर दौड़ते वाहन धीमे पड़ गए, वहीं कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बच्चों ने बारिश में खेलकर खुशी जताई, जबकि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलने की उम्मीद है।

मौसम में आए इस बदलाव से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor