Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“पर्यावरण बचाओ” विषय पर विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता

राखी पुरोहित. जोधपुर 

घटती हरियाली और बढ़ता प्रदूषण आज प्रत्येक नागरिक के लिए चिंता का विषय है। इसी को लेकर जन-जागरूकता फैलाने हेतु ‘स्मार्टनिवेश’ वेल्थ मैनेजर संस्थान, हाईकोर्ट कॉलोनी, रातानाडा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक: शनिवार, 4 जुलाई 2026
समय: कल शाम 5:45 बजे
स्थान: पंचवटी कॉलोनी पार्क, रातानाडा (होटल मारवाड़ के सामने)

कार्यक्रम में 15 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से “पर्यावरण बचाओ” का संदेश देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पेंटिंग कलाकार डॉ. ज्योति स्वरूप शर्मा होंगे।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, बच्चे एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

आपसे सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में पधारकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें एवं इस जन-जागरण अभियान को अपना सहयोग प्रदान करें। पक्षियों के लिए परिंडा भी भेंट किये जायेंगे. विजेताओं को पुरुस्कार व सभी को प्रशश्ति पत्र दिए जावेंगे.

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor