Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

योग साधकों ने संवारा महाराजा पार्क

राखी पुरोहित. जोधपुर

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है” और इस बात को आज महाराजा पार्क के योग साधकों ने चरितार्थ कर दिखाया।

योग गुरु एवं पृथ्वीराज नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सुजाता शर्मा के पावन सान्निध्य में आज सभी योग साधकों ने मिलकर पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। ​इस पुनीत कार्य में योग और सेवा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से: ​ श्रीमती सुजाता शर्मा (योग गुरु व महिला अध्यक्ष, पृथ्वीराज नगर), ​ शारदा बुनकर, ​ मुक्ता दवे, अमृता,  चेतना ​सहित सभी साधकों ने अपनी नि:स्वार्थ सेवा से पूरे पार्क को चमका दिया और उसे एकदम स्वच्छ व सुंदर बना दिया।

जन सेवा समिति ने इन सभी जागरूक और कर्मठ योग साधकों के इस सराहनीय प्रयास के लिए दिल से आभार जताया है। समिति ने कहा कि आपका यह कदम समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। सुरेंद्र कुमार पंवार ने भी सभी का आभार जताया। 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor