7 गणमान्य नागरिकों मिलेगा ‘फोरेवर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’
खेल, शिक्षा, समाजेसवा, पत्रकारिता, कानून, चिकित्सा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं भी होगी सम्मानित
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
जोधपुर. फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह 5 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में आयोजित किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा कौमी एकता एवं सद्भावना राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान करेंगे। वहीं मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी, अति विशिष्ट अतिथी वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो, महेश कुमार पंवार एवं विशिष्ट अतिथी बाबा रामदेव संस्थान के करणसिंह राठौड़ होंगे। मंच का संचालन अरूण सिंह चौहान करेंगे।
7 हस्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
गुरूदत्त अवस्थी, हबीब कैफी, उस्ताद न्याज अहमद, राजू व्यास, कौशल्या अग्रवाल, रजिया खातून बूंदी, अ. सलीम कादरी को उल्लेखनीय कार्य के लिये फोरेवर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जायेगा।
लियाकत खान ने बताया खेल जगत में देश को मानसम्म्मान दिलाने वाली 12 प्रतिभाओं को खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य, समाजसेवा करने वाली 21 प्रतिभाओं को विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 14 प्रतिभाओं को फोरेवर युवा सेवा सम्मान से नवाजा जायेगा।
इसके अलावा भी खेल, शिक्षा, समाजेसवा, पत्रकारिता, साहित्य, पर्यावरण सरंक्षण, कानून, चिकित्सा एवं रक्तदान सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं का भी होगा सम्मान-
नरेश कुमार गोयल, कुमारी एंजेल कुमारी इसरार खान, कुमारी अलमास अली, दक्ष भगराना, कुमारी ईरम जहां, रणवीर मकवाना, प्रांशु जोशी, शीवन, कुमारी मंजू राठौर, रहीम अंसारी, इश्राकुल इस्लाम माहिर, यासीन खान सिन्धी, यासीन खान यासीन, तेज कंवर, डॉ. आदम सिसोदिया, दीपक पुरोहित, इरफान अब्बासी बेली, नौशाद अंसारी, शाहिदा खान, रॉयल ग्रुप, सलमा खान मेहर, उल्फत शाकिर, वेद रावत पुरी गोस्वामी, अयूब खान, पत्रकार इम्तियाज खान, एस. के. मुन्ना फोटोग्राफर, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद आशिक, समीर खान एक्टर, दिलीप गवैया, एडवोकेट कृष्णा राठौड जंजीला, डॉ. इमरान खान, टीपू सुल्तान संस्थान, कुमारी जिया मोयल, शोएब, मोइन खान, वसीम अख्तर, फरहान अंजुम, नावेद मोदी, रऊफ शेख, नरसिंह गहलोत, एडवोकेट संजीदा खान, मो. आमीन, मोहम्मद आशिक एवं अरबाज खान का सम्मान किया जायेगा।



