Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 10:39 pm

Wednesday, July 8, 2026, 10:39 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह की पावन स्मृति में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह की पावन स्मृति में डॉ. फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जनजागरण का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकम चंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, समाजसेवी हेमंत मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा वडेरा, जयदीप सिंह सलूजा सहित अस्पताल के समस्त नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा एवं मानवता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा भोजन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor