Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 11:32 pm

Wednesday, July 8, 2026, 11:32 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एडवोकेट विजय शर्मा ने केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के साथ पौधे लगाए

राखी पुरोहित. जोधपुर

एडवोकेट विजय शर्मा ( पर्यावरण व स्वछता प्रेमी) द्वारा जोधपुर सर्किट हाउस के जीएम शरद बंसल के सानिध्य मे गार्डन व पीछे पार्किंग में पड़े हुए पेड़ के पत्ते और कचरा तथा प्लास्टिक की थेलियों के कचरे को हटवा कर पर्यावरण प्रेमियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

साथ ही बागवान के सहयोग द्वारा स्वच्छ कराकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगाने के अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आज सर्किट हाउस मे पौधरोपण हेतु निर्देश पर उन्होंने अपने राज्य के केबिनेट कानून मंत्री जोगा राम पटेल के सानिध्य मे पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा, प्रसन्न पूरी गोस्वामी, सुभाष गहलोत,  न्यूरो थेरेपिस्ट संतु सिंह मेडतिया, भविक मेडतिया, कर्नल गिरधारी नाथ गोस्वामी, गणेश मंदिर के पुजारी प्रदीप अबोटी, सर्किट हाउस के बागवान इंसाफ अली, सद्दाम व गणपत सरगरा के सहयोग से सर्किट हाउस मे आज 4 जुलाई 2026 को सुबह (छ अशोक वृक्ष के बड़े 10 फिट साइज के पौधे) बारिश होने पर सर्किट हाउस की सुंदरता व आकर्षक हेतु लगा कर पौधारोपण किया।

एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण स्वछता प्रेमी) ने सर्व प्रथम ने रातानाडा गणेश मन्दिर के पुजारी प्रदीप अबोटि से सभी वृक्ष पर पुष्प चावल माला कुकु मोली गुड़ चढ़ा कर विधिवत मंत्रोंचारण के साथ पूजा अर्चना की गयी व पर्यावरण के गीत गाये गए।

इस मौके पर एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी) ने मुख्य अथिति जोगा राम पटेल को साफ़ा दुपट्टा पहना कर स्वागत कर एक पौधा अशोक वृक्ष का लगवाया गया व अन्य सभी अथितियों पर्यावरण प्रेमी प्रसन्न पूरी गोस्वामी, सुभाष गहलोत, कर्नल गिरधारी नाथ गोस्वामी, संतु सिंह मेडतिया, गणेश मंदिर के पुजारी प्रदीप अबोटि, भाविक मेडतिया को भी दुपट्टा व माला पहना कर स्वागत कर उन्होंने भी एक पेड़ लगा कर पौधरोपण किया।

जोधपुर के विरासत समय से बने हुए इस ऐतिहासिक जोधपुर सर्किट हाउस की सुंदरता स्वछता व आकर्षण कर पर्यावरण को बनाये रखने हेतु समस्त विभाग के संबंधित अधिकारीगण को भी आगे अपना आवश्यक जन हित सहयोग योगदान रखना होगा तभी उद्यान व पार्किंग स्थल हमेशा स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण का केंद्र बन पायेगा तभी जोधपुर सर्किट परिसर के उद्यान व पार्किंग मे फलदार पौधों से पक्षियों को मन भावन आहार व छायादार वक्ष लगने से इस परिसर मे रुकने वाले को हमेशा शुद्ध हवा ऑक्सीजन उपलब्ध होने से सभी आमजन पक्षी स्वस्थ रहेगे। कार्यक्रम के अंत मे संतु सिंह मेडतिया ने सभी पधारे हुए धन्यवाद देकर आभार प्रगट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor