Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के बीएबीएड एवं बीएससी बीएड के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर
मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के शिक्षा संकाय की ओर से बीएबीएड एवं बीएससी बीएड अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ओटीसी रिसॉर्ट एवं वाटर पार्क में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना, पारस्परिक सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक समायोजन का विकास करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक एवं वाटर पार्क की समूहगत गतिविधियों का आनंद लिया तथा आपसी सहयोग, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया। सभी विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गईं।
कार्यक्रम प्रभारी एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण को सफल बनाने में शिक्षा संकाय की डीन डॉ. समीना, प्रोफेसर डॉ. अशोक भार्गव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशन लाल, डॉ. मुमताज सय्यद, डिम्पल प्रजापत, डॉ. फरहा मेहर, डॉ. विपिन, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद एवं सहयोगी रवि व भोजराज का विशेष सहयोग रहा।
विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अपने प्रशिक्षण काल की अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक स्मृति बताते हुए विश्वविद्यालय एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor