सुनील वर्मा. जोधपुर
श्री साधुमार्गी जैन संघ, जोधपुर द्वारा पाल रोड स्थित श्याम नगर–रूप नगर द्वितीय क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों हेतु जोधपुर शहर के चौथे नवनिर्मित “समता भवन” का लोकार्पण परम गुरुभक्त, भामाशाह एवं समाजसेवी उमराव सिंह ओस्तवाल (चेयरमैन, ओस्तवाल ग्रुप ऑफ कम्पनीज़, मुंबई) के कर कमलों द्वारा किया गया।
लोकार्पण के पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा सामायिक एवं विभिन्न धार्मिक सूत्रों का लगभग एक घण्टे के समय तक वाचन कर वातावरण को अध्यात्ममय बनाया गया एवं जय जिनेन्द्र संस्थान, नोखा द्वारा मंगल साधना के साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया।
उदघाटन के दौरान श्री साधुमार्गी जैन संघ,जोधपुर के अध्यक्ष भागचन्द सिंगी, महामन्त्री सुरेश सांखला, संयोजक नेमीचन्द पारख, कार्यक्रम संयोजक गुलाब चोपड़ा ,राष्ट्रीय मन्त्री तनसुखलाल गुलेच्छा, राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश नाहटा एवं हेमन्त सिंगी संचालन में गुलाब चोपड़ा के सहयोगी रहे। समता महिला मण्डल की अध्यक्षा टीना पारख, महामन्त्री अनिता छाजेड़, समता युवा संघ के अध्यक्ष रमेश मालू, महामन्त्री अरूण चोपड़ा, बहु मण्डल की अध्यक्षा रेखा पारख एवं कान्ता सांखला, पूर्व अध्यक्षगण करणीदान पटवा, नेमीचन्द पारख, जसराज चोपड़ा, बहादुरचन्द मणोत, उपाध्यक्षगण अरूण चौरड़िया, सुबोध मिन्नी, सुबोध भण्डारी, नवरतन चौरड़िया, कोषाध्यक्ष गौतमचन्द गुलेच्छा एवं देश भर से पधारे संघ पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं जोधपुर से पधारे गणमान्य नागरिकजन, पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा, प्रकाश लूणिया, प्रवीण कुम्भट, कानराज मोहनोत, धनपत सेठिया, नवरत्न डागा, उमेदराज जैन, गौतम गुलेच्छा बेलवा, कान्तिलाल दुगड़ आदि मौजूद रहे।
समारोह के मुख्य अतिथी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमचन्द रांका रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ, बीकानेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय महामन्त्री सुरेश बच्छावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जसकरण सुराणा, बाहर से पधारे दानदातागण एवं अतिथि सुरेन्द्र दस्साणी, सुन्दर बोथरा, नरेश सांखला, मोहनलाल बाफना, श्रेणिक नाहर, राजु सांखला, निर्मल खींवसरा, जय जिनेन्द्र संस्थान, नोखा के अमित सुराणा, करूणा इन्टरनेशनल चेन्नई के सुरेश कांकरिया, उत्तम नाहर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत महिला मण्डल के मंगलाचरण गायन के साथ की गयी। तत्त्पश्चात मंच पर विराजित अतिथियों का स्वागत कूंकू, रोली,साफा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक गुलाब चोपड़ा नेआगन्तुकों का स्वागत करते हुए लोकार्पणकर्ता उमरावसिंह ओस्तवाल के साथ बिताये अवसरों के अनुभव को भी साझा किया। उन्होने कहा हम दृढ़ संकल्प करें तो कुछ भी असम्भव नही है। कहा भी गया है कौन कहता है आसमान मे छेद हो नही सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। पुरूषार्थ की प्रबलता से हम अपना मुकाम हासिल करने मे कामयाब हो सकते हैं। पाली से पधारे उदित बाँठिया द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात समता बहुमण्डल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।अध्यक्ष भागचन्द सिंगी द्वारा स्थानीय एवं देश भर से पधारे सभी आगन्तुक मेहमानों का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।
उन्होने इस विशाल समता भवन के निर्माण मे सहयोगी रहे स्थानीय एवं पूरे देश से आये हुए धर्म प्रेमी बन्धुओं का साधुवाद किया। चेन्नई से पधारे करूणा इन्टरनेशनल के सुरेश कांकरिया ने भी अपने उदगार रखे। दानवीर भामाशाह उमरावसिंह ओस्तवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चे मन से देखे हुए सपने हमेशा साकार होते हैं। उन्होने कहा कथनी और करनी की एकरूपता देखनी हो तो आचार्य रामेश में देखें। देश में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को आगे बढ़ाने में ये समता भवन कारगर साबित होगा। उन्होने कहा कि ऐसे अवसर बिरले ही आते हैं इसलिए जीवन में अवसर आने पर कभी भी किसी धार्मिक स्थल के निर्माण की प्रक्रिया में हमें भी सहभागी बनना चाहिए।
उन्होने कहा कि जैन समाज में फिजूलखर्ची बन्द कर पैसे को सदुपयोग मे ही लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमचन्द रांका ने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पुनीत कार्य को अंजाम देने के लिए उन्होने जोधपुर संघ की सराहना की। उन्होने कहा समाज कि आस्था,सेवा समर्पण एवं सामूहिक संकल्प का प्रतीक यह भवन भविष्य में धार्मिक आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र बनेगा।
समता भवन धर्म आराधना का सशक्त माध्यम है।इसमे हम अपना ज्यादा से ज्यादा समय लगाने के लिये प्रयासरत रहें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने कहा कि इस समता भवन का निर्माण धर्म आराधना के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर हमारा केन्द्रीय संघ एवं हम सभी इस महान उपलब्धि पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश नाहटा ने कहा जोधपुर संघ ने भवन के प्रारम्भ मे ही धार्मिक और सामाजिक कार्यो के समन्वय का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
बीकानेर से पधारे संचालन सहयोगी हेमन्त सिंगी ने कहा जोधपुर के पत्थर और किले ही नही लोग भी अनमोल है। उक्त अवसर पर संयोजक नेमीचन्द पारख ने कहा हर्ष का विषय है कि आचार्य रामेश ने महती कृपा कर शासन दीपिका कौमुदीश्री म.सा. आदि ठाणा 3 का इस वर्ष का चातुर्मास पाल रोड के इस नवनिर्मित समता भवन को प्रदान किया है। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी दानदातागण का कूंकू, रोली,साफा,शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन एवं बहुमान किया गया।
समारोह के अन्त मे महामन्त्री सुरेश सांखला ने आभार व्यक्त किया। संचालन मुख्य रूप से गुलाब चोपड़ा द्वारा किया गया,सहयोगी रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश नाहटा एवं हेमन्त सिंगी। इसी स्थल पर समता युवा संघ के अध्यक्ष रमेश मालू , महामन्त्री अरूण चौपड़ा एवं युवा साथियों द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया । स्थानीय मथुरादास माथुर अस्पताल एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों की देखरेख में 132 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । उक्त अवसर पर सभा में मौजूद नाकोड़ा भैरोजी के ट्रस्टी राजेन्द्र सांखला ने भी रक्तदान किया।समता युवा संघ के अध्यक्ष रमेश मालू ने रक्तदान दाताओं का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।महामन्त्री अरूण चोपड़ा ने रक्तदान दाताओं ,चिकित्सकों एवं सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।













