Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहीदाने कर्बला की याद में दलीम का आयोजन, अकीदतमंद उमड़े

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

शहीदाने कर्बला की याद में मोहर्रम के पूरे महीने में शहीदों को खिराजें अकीदत पेश करने के लिये मुस्लिम समाज में तरह-तरह के आयोजन होते हैं। इसी कड़ी में महावतों की मस्जिद स्थित हजरत लालशाह बाबा दरगाह कमेटी के सानिध्य में एक क्विंटल दलीम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक मो. कासिम चौहान ने बताया 8 दालों से निर्मित दलीम को बड़ी ढेग में पकाया गया। बारी-बारी सभी मेम्बरों ने इसकी घण्टो घोटाई की। शाम 7 बजे से इसका वितरण शुरू किया गया जो देर रात तक जारी रहा। गुलाब सागर, लोहारों का बास, नागोरी गेट, बम्बा मोहल्ला, पन्ना निवास, मेडती गेट, उदयमंदिर आसन सहित स्टेडियम के आसपास क्षेत्रों के कई युवक-महिलाओं और बच्चों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

सेवाकार्य में यह रहे मोजूद – मोहम्मद कासिम, नदीम भाई, मोहम्मद शफीक, अकबर खान, भोमजी, गुड्डू भाई, शहजाद, अब्दुल हकीम समीर, सोहेल, हुसैन एवं मोहम्मद नादिर अली चौहान मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor