Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:16 am

Sunday, August 23, 2026, 5:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

PHED की लापरवाही: पाइपलाइन कार्य के दौरान सीवरेज लाइन टूटी, पृथ्वीराज नगर के घरों में आया गटर का पानी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

झालामंड के पृथ्वीराज नगर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा करवाई जा रही पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ठेकेदार द्वारा बिना विभागीय निगरानी के कार्य करने के कारण मुख्य सीवरेज लाइन टूट गई, जिससे पूरे क्षेत्र के घरों में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो गया।

अध्यक्ष की सतर्कता से टला बड़ा संकट

​जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पूरे क्षेत्र में सूचना प्रसारित की और निवासियों से अपने-अपने घरों के होद (अंडरग्राउंड टंकियों) के वाल्व बंद करने की अपील की। हालांकि, जब तक लोगों को भनक लगती, तब तक कई घरों की टंकियों में गटर का गंदा पानी भर चुका था।

​अधिकारियों को दी सूचना, मौके पर पहुंची टीम

​समिति के अध्यक्ष पंवार ने तुरंत PHED के सहायक अभियंता (AEN) ओम प्रकाश चौधरी से संपर्क कर विरोध दर्ज कराया। AEN ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कनिष्ठ अभियंता (JEN) को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा। ​लापरवाही का आरोप : स्थानीय निवासियों और जन सेवा समिति का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जब यह संवेदनशील कार्य किया जा रहा था, तब मौके पर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अब टंकियों की सफाई की समस्या खड़ी हो गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor