Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 10:38 pm

Wednesday, July 8, 2026, 10:38 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स एक मंच पर आए, JTA का हुआ भव्य शुभारंभ

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmail.com

जोधपुर, 5 जुलाई। पर्यटन उद्योग को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जोधपुर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (JTA) का आधिकारिक उद्घाटन समारोह “JTA आरम्भ 2026″ शनिवार को वेगा बाय द ओज़ोन होटल्स, जोधपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जोधपुर के 50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स पहली बार एक मंच पर एकत्रित हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र जी गहलोत एवं जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली रहे। दोनों अतिथियों ने JTA की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन जोधपुर की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है तथा पर्यटन व्यवसायियों का एकजुट होना शहर के समग्र पर्यटन विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में TAAJ Marwar के श्री गजराज जी एवं श्री प्रदीप श्रीवास्तव जी, तथा JHARA के श्री जे.एम. बूब एवं श्री राजेश सिंघवी जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने JTA को शुभकामनाएँ देते हुए पर्यटन उद्योग में समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री राजेश सिंघवी ने आगामी मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 2026 की घोषणा करते हुए बताया कि यह आयोजन 20 से 22 सितम्बर 2026 तक जोधपुर में आयोजित किया जाएगा तथा सभी पर्यटन हितधारकों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

समारोह में जोधपुर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें मनोज कोरानी को अध्यक्ष, आलोक वर्मा को उपाध्यक्ष, राजन चौहान को सचिव, प्रवीण कसाट को कोषाध्यक्ष, चिराग माथुर को संगठन सचिव, नितिन शर्मा को महासचिव, गुंजन माथुर को जनसंपर्क सचिव तथा किरण परिहार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती आशिमा मेहता को संरक्षक सदस्य (Patron Member), अशोक जैन को मेंटर तथा नीलेश सिंह सोलंकी को मानद सदस्य (Honorary Member) मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों एवं विभिन्न पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

अंत में JTA के सचिव श्री राजन चौहान ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि JTA जोधपुर पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor