Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया और एडवोकेट विजय शर्मा ने पौधरोपण किया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर सर्किट हाउस के उद्यान में पर्यावरण प्रेमी व जन प्रतिनिधियों सहयोगी साथियों के सहयोग द्वारा परिसर को स्वच्छ कराकर हमारे एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगाने के अभियान के तहत व सतीश पूनिया (राज्य सभा सांसद) बनकर आज इंद्रदेव महादेव की कृपा से 6 जुलाई 2026( शुभ सोमवार) को प्रथम बार जोधपुर मे आने की खुशी मे उन्हे एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी) ने साफ़ा माला दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया। साथ ही राज्यसभा सांसद बनने की बधाई शुभकामनाएं देकर सतीश पूनिया के शुभ हाथों से एक 10 फिट हाईट का सुन्दर आकर्षक बड़ा अशोक का पौधा लगवाकर उसमे जल प्रदान कराके पौधरोपण कराया व सभी उपस्थित जन को इस अवसर पर लड्डू का प्रसाद खिला कर मुंह मीठा कराया गया।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा, सुभाष गहलोत, न्यूरो थेरेपिस्ट संतु सिंह मेडतिया, भविक सिंह मेडतिया, श्रीमति इंद्रा राजपुरोहित, छेलाराम सारण, जसवंत सिंह इन्दा, त्रिभुवन सिंह भाटी, राम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र कुमार गहलोत, वरुण धनाडिया, शिव दान भाटी व अन्य पर्यावरण प्रेमियों जनप्रतिनिधियो व सहयोगी उपस्थित रहे।

एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण स्वछता प्रेमी) ने सर्व प्रथम ने वृक्ष पर पुष्प चावल माला कुकु मोली गुड़ चढ़ा कर विधिवत मंत्रों चारण के साथ पूजा अर्चना कर पर्यावरण को बढ़ाने का गीत गाया। जोधपुर के विरासत समय से बने हुए इस ऐतिहासिक परिसर की सुंदरता स्वछता आकर्षण व स्वच्छ पर्यावरण को बनाये रखने हेतु सतीश पूनिया ने सभी को पर्यावरण को अच्छा रखने का संकल्प दिलाया ताकि उद्यान व पार्किंग मे फलदार पौधों से पक्षियों को मन भावन आहार व छायादार वक्ष लगने से इस परिसर मे रुकने वाले को हमेशा शुद्ध हवा ऑक्सीजन उपलब्ध होने से सभी आमजन पक्षी स्वस्थ व खुश रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में संतु सिंह मेडतिया ने मुख्य अथिति राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया , अन्य पधारे हुए जन प्रतिनिधियों पर्यावरण प्रेमियों व सहयोगियों को धन्यवाद देकर आभार प्रगट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor