Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 250 विद्यार्थियों को स्टेशनरी, 275 को कपड़े के थैले वितरित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से मंगलवार को कुड़ी स्थित राजकीय वशिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो सेवा प्रकल्प आयोजित किए गए।

सेवा प्रकल्प के तहत आर्थिक रूप से कमजोर 250 विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। वहीं पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत आयोजित ‘प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान’ में 275 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा प्लास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छ पर्यावरण विषय पर परिचर्चा आयोजित कर जागरूक किया गया।

शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं जिला महिला समन्वयक अर्चना बिरला ने कहा कि प्लास्टिक का कम उपयोग और कपड़े के थैलों को अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शाखा सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा, डॉ. ए.सी.एच. माथुर, श्याम सुंदर कैला, उमा काबरा, संतोष परिहार, बाली सिंह तथा सत्यानंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा ने विद्यालय को समग्र विकास के लिए गोद लिया हुआ है तथा विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु दो शिक्षकों की भी व्यवस्था की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor