Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:06 am

Sunday, August 23, 2026, 4:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवनिर्मित सीसी सड़क पर टूटी सीवरेज की होदी, हफ्तों से बह रहा गंदा पानी; निगम और ठेकेदार मौन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

पृथ्वीराज नगर के मुख्य मार्ग पर बन रही 800 मीटर की सीसी सड़क के निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से सीवर लाइन की होदी (ढक्कन) टूट गई है। पिछले 26 जून से लगातार मुख्य सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भयंकर बदबू और महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
​पृथ्वीराज नगर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार ने बताया कि यह क्षेत्र का मुख्य रास्ता है, जहां से दिनभर में सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं। गंदे पानी के भराव के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है।

​अध्यक्ष पंवार ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 26 जून से आज दिन तक संबंधित विभाग, नगर निगम और सीसी रोड के ठेकेदार को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन और ठेकेदार दोनों ही इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह बेपरवाह हैं। बार-बार ध्यान आकर्षण के बावजूद विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, जो कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor