Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीमा सुरक्षा बल परिसर में 101 फलदार एवं छायादार पौधों का सघन वृक्षारोपण

सुनील वर्मा. जोधपुर 

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जोधपुर, लघु उद्योग भारती जोधपुर मण्डोर, रोटरी क्लब जोधपुर संस्कार, लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट, एलआईसी तथा श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मण्डोर रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम स्मृतिशेष श्रीमती शांतिदेवी ओझा की षष्ठम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग रहे, जबकि उप महानिरीक्षक राजपाल सिंह ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में आयोजन का संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान 101 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, जामुन, अमरूद, चीकू, कटहल एवं कदम के पौधे शामिल रहे। सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, जोधपुर मण्डोर के अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर एवं सचिव दिनेश सोनी, रोटरी क्लब जोधपुर संस्कार की अध्यक्ष रीना ओझा, अलापी जायसवाल, अंजलि अरोड़ा सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी, जोधपुर की ओर से अध्यक्ष रामकिशोर ओझा, सचिव लक्ष्मीनारायण सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सारस्वत, संगठन महासचिव कैलाश सारस्वत, प्रमोद लखनपाल, मधु शर्मा, पवन जोशी, राकेश सारस्वत सहित सारस्वत महिला मंडल, सारस्वत युवा मंडल एवं सर्व समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत, प्रो. आर.एन. शर्मा, घनश्याम ओझा, महावीर चोपड़ा, सुरेश विश्नोई तथा नवीन कुमारी सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor