राखी पुरोहित. जोधपुर
नरेंद्र चौहान (अध्यक्ष मसूरिया बाबा रामदेव मन्दिर) को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश का महामंत्री नियुक्त होने की खुशी में 8 जुलाई को श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट में शुभ गुरुवार के मन्दिर में स्थित सुप्रसिद्ध चमत्कारी श्री विष्णु भगवान की दिव्य मूर्ति के सामने ट्रस्ट की और से सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, कन्हैया लाल खटोलिया ने नरेद्र चौहान को माला दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही लड्डु का प्रसाद खिलाकर मुह मिठा करा कर हार्दिक बधाई व उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री विष्णुभगवान की पवित्र मूर्ति को श्रद्धा से हाथ जोड़कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


