Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 7:01 am

Saturday, July 11, 2026, 7:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अनुबंध वृद्धजन कुटीर द्वारा चेनपुरा में गीता प्रतियोगिता 11 जुलाई को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

अनुबंध वृद्धजन कुटीर द्वारा चेनपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 11 जुलाई, शनिवार को गीता प्रतियोगिता आयोजित होगी। श्रीमद्भागवत गीता के शाश्वत संदेश की सौरभ को जन जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तरीय भक्ति योग मेधा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसने जोधपुर शहर ब्लॉक के लगभग 60 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

अनुबंध वृद्धजन कुटीर की संचालिका अनुराधा अडवानी ने बताया कि ये प्रतियोगिता जोधपुर शहर ब्लॉक के विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत गीता के द्वादश अध्याय का शुद्ध पठन करना होगा तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को कंठस्थीकरण करके शुद्ध सस्वर वाचन करना होगा। जूनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हेतु 4100, 2100,1100 तथा सीनियर वर्ग हेतु प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हेतु 6100, 4100, 2100 रुपये की नगद राशि प्रादन की जाएगी।
इस प्रतियोगिता के मुख्य मार्गदर्शक अमेरिका के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल चौकसी को गीता के प्रति समर्पण का अंकुर स्वामी विवेकानंद और पांडु रंग शास्त्री की प्रेरणा से जाग्रत हुआ। उन्हें गीता के सभी सात सौ श्लोक ना केवल याद हैं बल्कि वे गीता पढ़ाने में भी रस लेते हैं। न्यूयॉर्क में मीडिया से संबंधित, मूलतया जोधपुर के अशोक व्यास भी अपने यूट्यूब चैनल हेरंब स्टूडियो द्वारा गीता स्पंद श्रृंखला द्वारा गीता से जुड़ने-जोड़ने के यज्ञ में निरत हैं। भारतीय मूल्यों के प्रसार का गीता अनुष्ठान करने वाले ये दोनों गीता प्रेमी, नई पीढ़ी तक गीता संदेश पहुँचने को कटिबद्ध हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य निमेश चारण ने बताया कि गीता प्रतियोगिता गीता अध्ययन वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों के श्रृंखला में अनुबंध के सहयोग से आयोजित एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है, विद्यार्थियों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत प्रेरणादायक होते है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor