Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 10:51 pm

Saturday, July 11, 2026, 10:51 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तशाला, गीता भवन के सामने एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परी सोलंकी द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गणेश वंदना से हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने कहा कि ट्रस्ट विगत सात वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव सेवा, पशु सेवा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह सेवा यात्रा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला मंडल, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं शुभचिंतकों के सामूहिक सहयोग, विश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से सेवा के इस अभियान से जुड़कर मानवता के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर के अध्यक्ष देवेन्द्र कच्छवाह ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन निस्वार्थ सेवा एवं समर्पित सामाजिक संगठनों के माध्यम से ही संभव है। वहीं विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है तथा हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय समूह में तेजकंवर सांखला को स्वास्थ्य शिविर अधिकारी, रेखा चौधरी एवं बन्ने कंवर को महिला सहायता एवं सशक्तिकरण अधिकारी तथा सीमा सांखला को रातानाडा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही डॉ. ज्योति चौधरी, रजनी वरवानी एवं रंजना जैन को ट्रस्ट परिवार की सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

समारोह में 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में आजीवन समर्पण एवं अतुलनीय योगदान के लिए बद्रीनारायण हर्ष (राधे अंकल) को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निर्मल गहलोत, डॉ. मनोज सोनी (कृष्णा हेल्थ केयर सर्विसेज), लक्ष्मण सागर, ओमप्रकाश सोनी (माहेश्वरी कैटरर्स), ऋषि दूबे (आरएसएस सिक्योरिटीज), रजनी वरवानी एवं नरेंद्र लोकवानी सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

समारोह में मनोहर सिंह खीची, मनीषा राठौड़, कर्नल सुरेश जी, अमृता एस. दुधिया, बृजेश जोशी, अभिषेक-वंदना शर्मा, विजयलक्ष्मी पटेल, गीता लाडवानी, नीलम जैन, रक्षिता बाफना, केयर फाउंडेशन टीम, मोहिनी जी, मंजु राठौड़, मधु भण्डारी, अरविंद जोशी, सर्वधर्म सेवा समिति टीम, अरविंद खीची, विजय भाटी, कंचन सराफ, भूपेन्द्र डांगी, वीना सखरानी, तनुजा मीरचंदानी, हर्षवर्धन, लता व्यास, केवल कोठारी जैन, संगीता अरोड़ा एवं ज्योति प्रजापति सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन आशीष पुरोहित द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

“जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सेवा को अपना कर्तव्य और सम्मान को अपनी संस्कृति बना लेता है, तभी एक सशक्त एवं संवेदनशील राष्ट्र का निर्माण होता है। हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट की सात वर्षों की यह सेवा यात्रा इसी संकल्प, समर्पण और मानवता की प्रेरक मिसाल है।”

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor