Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 6:49 pm

Sunday, July 12, 2026, 6:49 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मदरसा गुलशन-ए-अदब में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 432 मरीजों ने लिया लाभ

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

कौम खरादीयान मेडिकल एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी एवं मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मदरसा गुलशन-ए-अदब, प्रतापनगर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया।

शिविर में मेडिसिटी हॉस्पिटल से डॉ. साबिर अली (एम.डी. फिजिशियन), डॉ. हरीश राजपुरोहित (हड्डी रोग विशेषज्ञ), आस्था हॉस्पिटल से डॉ. सौरभ ओझा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा जोधपुर हिजामा सेंटर से डॉ. दिलशाद बलखी (बी.यू.एम.एस.) ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कीं।

सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल चिश्ती ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। सोसायटी के सचिव अब्दुल मुबीन ने बताया कि शिविर में कुल 432 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही बीएमडी (Bone Mineral Density), फाइब्रोस्केन, ईसीजी एवं शुगर जैसी महंगी जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

सोसायटी के संगठन सचिव जावेद जॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा आयोजित यह 14वां विशाल एवं सफल चिकित्सा शिविर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

शिविर में कौम खरादीयान के अध्यक्ष हाजी मुमताज़ अहमद चिश्ती, सचिव रईस अहमद, कोषाध्यक्ष आरिफ कादरी, सह सचिव अबरार अहमद, उपाध्यक्ष आरिफ चिश्ती, डॉ. मुश्ताक अहमद, मुख्तार अनीश चिश्ती, मोहम्मद आरिफ रिजवी (एमजीएच), सिद्दीक अकबर कादरी, मेडिकल सोसायटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल (बबलू) एवम मास्टर मुहम्मद शकील, मोहम्मद रिजवान कादरी, यासीन कादरी, इमरान कादरी, वाहिद जॉय, आसिफ भुरट, रईस अहमद, अशफाक अहमद, शाहिद कादरी, तुफैल अहमद चिश्ती, आबिद हुसैन, मोहम्मद अव्वल सहित अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के कोषाध्यक्ष मुहम्मद खलीक कादरी ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor