Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:03 am

Sunday, October 18, 2026, 8:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वीतराग सिटी में बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

वीतराग सिटी विकास समिति के तत्वावधान में वीतराग सिटी परिसर में “मैं सुरक्षित, मैं सशक्त” विषय पर बालिका सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 70 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रभा शर्मा, उपाध्यक्ष, वीतराग सिटी विकास समिति एवं प्रधानाचार्या, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ईव टीजिंग से बचाव, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित बालिका ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।”

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को POCSO अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों से भी अवगत कराया गया। साथ ही बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में निडर होकर आवाज़ उठाने एवं तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में सभी बालिकाओं ने “मैं सुरक्षित, मैं सशक्त” की शपथ लेते हुए स्वयं तथा अन्य बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के प्रति संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस जागरूकता कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor