Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:56 am

Sunday, October 18, 2026, 8:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामेश्वर महादेव शनि मन्दिर में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना की गई

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

रामेश्वर महादेव शनि मन्दिर में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना की गई।  शुभ शनिवार को शनि धाम मन्दिर में शनि देव भगवान व रामेश्वर धान मे महादेव भगवान् की पवित्र मूर्ति की विधिवत मंत्रोच्चारण से पुजारी श्रवन जी वैष्णव, पुजारी श्याम सुंदर जी ओझा द्वारा मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एसजीएसटी पीयूष दाधीच व प्रदेश भाजपा ओबीसी के उपाध्यक्ष व पर्यावरण प्रेमी सुभाष गहलोत, श्री शीतला माता मंदिर कागा के सचिव देवेश कछवाहा व अथिति एडवोकेट शैलेंद्र चौहान, मुकेश साखला ने अपने सच्चे मन से पूजा पाठ मूर्ति के पास भाव से दीपक जला कर अर्चना तेल व जल अभिषेक किया।

ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, ट्रस्टी कन्हैयालाल खटोलिया, आशीष ओझा, टिकम खडपा, मीनू पटेल आदि अतिायों ने ईरान अमेरिका में विश्व शांति की प्रार्थना की। एडवोकेट विजय शर्मा व ट्रस्ट के पदाधिकारियों व पुजारीजी ने पधारे हुए मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को साफ़ा माला दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor