Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:57 am

Sunday, October 18, 2026, 8:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

इंदौर जोधपुर ट्रेन को वाया देवास-उज्जैन-फतेहाबाद से होकर जैसलमेर तक करने की मांग

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com 

उज्जैन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में शहर के विभिन्न राजस्थानी समाज जनों द्वारा ज्ञापन भेंट किया।
जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर के सचिव सुरेश केवलिया ने बताया कि रविवार को पुष्करणा ब्राह्मण समाज उज्जैन ने उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजीया से मुलाकात कर शहर के 5000 राजस्थानी परिवारों द्वारा इंदौर जोधपुर ट्रेन को वाया देवास -उज्जैन- फतेहाबाद से होकर जैसलमेर तक करने की मांग की गई।

इस अवसर पर उज्जैन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि साथ ही मारवाड़ी माहेश्वरी समाज उज्जैन, अ. भा. बैरवा महासभा, मारवाड़ी स्वर्णकार समाज नागर ब्राह्मण परिषद, नागर ब्राह्मण हाटकेश्वर न्यास, मालवांचल रेल यात्रा विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर सहित ज्ञापन दिया। सांसद से मुलाकात का उन्हें बताया कि उज्जैन में 5000 राजस्थानी परिवार निवास करते हैं जिनका की अधिकांश बार रामदेवरा, पोकरण, फलोदी एवं जैसलमेर आवागमन होता है।

ट्रेन को जोधपुर से जैसलमेर तक करने की मांग की गई जिससे कि यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा हो।
सांसद अनिल फिरोजीया ने उक्त मांग को बिल्कुल सही बताते हुए शीघ्र इस पर कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के सत्यनारायण व्यास, जुगल केवलिया, आनंद पुरोहित, माहेश्वरी समाज से भरत माहेश्वरी, राजेश पालोड, सुनील व्यास, विजय केवलिया, अरुण केवलिया, भगवान पुरोहित, आनंद व्यास, अभिलाष व्यास आदि उपस्थित थे।

नागर ब्राह्मण समाज के लव मेहता, संतोष जोशी, बैरवा समाज की ओर से सुरेंद्र मरमट मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की ओर से अरविंद वर्मा के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन-पत्र सौंपा गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor