Explore

Search

Tuesday, July 14, 2026, 3:35 am

Tuesday, July 14, 2026, 3:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान प्रदेश मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था : प्रदेश स्तरीय (तृतीय) प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी सम्मान समारोह 2026 का आयोजन रविवार दिनांक 26 जुलाई को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान प्रदेश मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था रजिस्टर्ड की ओर से प्रदेश स्तरीय (तृतीय) प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी सम्मान समारोह 2026 का आयोजन रविवार दिनांक 26 जुलाई 2026 को शिक्षा नगरी सीकर में श्री गोविंदम श्री गोपीनाथ गौशाला विवाह स्थल, सालासर रोड सीकर. राजस्थान में होगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 11.00 से 3.00 अपराहन तक होगा। प्रवीण मैंढ़, प्रभारी, शिक्षा प्रकोष्ठ ने बताया कि अत्यंत ही गौरव की अनुभूति हो रही है कि समाज के 285 विशिष्ट प्रतिभा संपन्न (बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 वर्ष 2026 में 90% व अधिक अंक अर्जित) विद्यार्थियों का प्रदेश स्तर पर सम्मान किया जाएगा तदर्थ विद्यार्थियों गुरुजनों एवं अभिभावकों का सदर साधुवाद अभिवादन अभिनंदन।

प्रवीण मैंढ ने बताया कि विद्यार्थियों का पंजीकरण प्रातः 09:00 बजे से होगा। प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निम्न विशेष अनुरोध है-

1. समारोह में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति एक अभिभावक के साथ वांछनीय है।

2 विशिष्ट प्रतिभा सम्मान स्वयं विद्यार्थी का किया जाएगा, अभिभावक या प्रतिनिधि का नहीं होगा।

3. सभी विद्यार्थि अंक तालिका की छाया प्रति एवं अपना एक छायाचित्र अवश्य साथ लाएं व प्रमाणीकरण के समय जमा करवा दीजिए।

4. विद्यार्थी यथासंभव शाला गणवेश में उपस्थित होंगे।

5. आप सभी से अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। सामूहिक छायाचित्र व समारोह के अंत तक आपकी उपस्थिति प्रशंसनीय होगी।

6. प्रमाण पत्र में पूर्ण सावधानी रखने के पश्चात भी यदि कोई त्रुटि आपको नजर आती है तो समारोह के पश्चात शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी अथवा सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा त्रुटि को ठीक कर दिया जाएगा।

7. विद्यार्थी एवं अभिभावक आवास व्यवस्था हेतु श्री चेतन प्रकाश सणगत से दूरभाष नंबर 9828814077 पर अवश्य संपर्क कीजिए।

8. कृपया सम्मान समारोह में आप अपने आने की सूचना, इस वर्ष के बनाए गए ग्रुप अवॉर्ड फंक्शन सीकर 2026 के द्वारा सुनिश्चित कीजिए।

विशेष :
कक्षा 12
प्रथम स्थान
कृष्णा सोनी पुत्री मनीषा सोनी मुरलीधर जी सोनी फलोदी राजस्थान प्राप्तांक 99.4 प्रतिशत

द्वितीय स्थान.
कल्पना पुत्री सीता,स्वरूप जी सोनी बीजवालिया जोधपुर, प्राप्तांक 98.4%

कृष्णा पुत्री मंजू,पवन जी सोनी
बेरासर बीकानेर प्राप्तांक 98.4%
तृतीय स्थान
दीक्षा पुत्री बेबी ,नरेंद्र जी सोनी खैरथल प्राप्तांक 98%

सिमरन पुत्री अंजू,अरविंद जी सोनी झुंझुनू प्राप्तांक 98%

कक्षा 10
प्रथम स्थान
आस्था सोनी पुत्री लक्ष्मी, सुभाष जी सीकर.
प्राप्तांक 99.17%

द्वितीय स्थान
गर्व प्रकाश पुत्र कल्पना, प्रकाश चंद जी अजमेर प्राप्तांक 99%

तृतीय स्थान
पूर्वा सोनी पुत्री मीनाक्षी, ललित जी सोनी कूदन सीकर प्राप्तांक 98.83%

प्रवीण मैंढ ने बताया कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठतम संसाधन है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor