Explore

Search

Thursday, July 16, 2026, 1:17 am

Thursday, July 16, 2026, 1:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पांच दिवसीय सदगुरु टेऊँराम जन्मोत्सव का शुभारंभ

राखी पुरोहित. जोधपुर 

ज्वाला विहार स्थित, प्रेम प्रकाश आश्रम में आस्था के पावन केंद्र सिंध के महान संत प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक योगीराज सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज के पावन 140 वे पांच दिवसीय जन्मोत्सव (15 जुलाई से 19 जुलाई) के उपलक्ष्य में प्रातः 5.50 से 6.30 तक 40 मिनट हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ।

तत्पश्चात 7 से 8 बजे तक नित्य नियम प्रार्थना, सत्संग, सामूहिक चालीसा का पाठ, सतनाम साक्षी महामंत्र का 108 बार जाप हुआ।

उसके बाद ध्वज पूजन करके पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। संत जीतू राम द्वारा श्री सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का अमोलक वाणी में भक्ति का रसपान हुआ। संत ने आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि 140 वर्ष पूर्व सिंध की पावन धरती खंडू गांव में आषाढ़ मास की षष्ठी तिथि शनिवार के पावन दिवस पर माता कृष्ण, पिता चेलाराम के घर अवतार लें सतगुरु महाराज आए। रेत के टीलों पे दिव्य अमरापुरा स्थान का निर्माण किया।

पांच दिवसीय जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब एवं श्रीमद् भागवत गीता के पाठों का विधि विधान पूर्व शुभारंभ किया गया । नवनिर्मित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम को मनमोहक फूल बंगला झाकी द्वारा सजाया गया। शाम 5 से 7 सदगुरु स्वामी टेऊँराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी और पूज्य गुरुदेव श्री सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी का सत्संग आज जोधपुर में यूट्यूब के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor