पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्री विश्वकर्मा शिल्पकार प्रदेश सभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम फौजी के नेतृत्व में नवनियुक्त देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर सुथार का समाज बंधुओं के द्वारा सम्मान किया गया।
देवनगर थाने में श्री विश्वकर्मा शिल्पकार प्रदेश सभा राजस्थान के कोषाध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी जसराज सुथार ने साफा, मंदिर कमेटी के हुकमाराम झीलोया ने माला, प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम ने प्रशस्ति पत्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामाकिशन बरड़वा ने मोमेंटो, पार्षद फतेहराज मांकड़ ने फूलों का गुलदस्ता तथा फलोदी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हस्तीमल डोयल ने माला पहनाकर कमल किशोर सुथार का सम्मान किया।
इस मौके श्यामलाल माण्डण, भानु प्रकाश कुलरिया, रामदयाल जादम, मनसुख डोयल, चम्पालाल, पुखराज, रतनलाल साण्ड, जितेन्द्र डोयल, ईश्वर प्रिय आसदेव, राकेश बरड़वा, नैनाराम धामु आदि ने पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में कमल किशोर सुथार ने कहा कि मेरी प्राथमिकता में थाने के क्षेत्र में रहने वालों को अपराध रहित सुख शांति पूर्ण जीवन उपलब्ध करवाना तथा आगामी बाबा रामदेव मेला मसुरिया में चाक चौबंद इंतजाम उपलब्ध करवाना ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम फौजी व कोषाध्यक्ष जसराज सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।



