Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 12:11 am

Monday, July 13, 2026, 12:11 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सोमनाथ मंदिर में पाटोत्सव पर गूंजी वेद की ऋचाएं

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जालप मोहल्ला बनावतों की गली में स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर का पाटोत्सव सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर समिति के राहुल पुरोहित गोपा ने बताया कि इस अवसर पर पंडित राजेश छंगाणी ने मंदिर में स्थित शिवलिंग पर पंचामृत से रूद्राभिषेक किया। मुख्य यजमान सुधीर पुरोहित सोमसा थे। वेद मर्मज्ञ पंडित विजयदत्त पुरोहित द्वारा रूद्रसूत एवं नीलसूत वेद की ऋचाओं का सस्वर पाठ कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। पाटोत्सव पर क्षेत्रवासियों ने प्रतिदिन मंदिर में सेवा पूजा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूल मंडली से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान सायंकालीन महाआरती में 101 ज्योतों से की गई, जिसमें सैंकडों भक्तजन मौजूद थे तथा सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक चली भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका तारा पुरोहित ने आकर्षक, सुमधुर शिव पौराणिक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में चांदमल व्यास, श्रीकिशन जोशी, महेशलाल बिस्सा, डाॅ. केएन व्यास, बसंत पुरोहित, लक्ष्मी कल्ला, अंजु पुरोहित, कार्तिक पुरोहित, सुनील व्यास, आलोक पुरोहित, प्रेमदास सोनी, मयंक सोनी, गोल्डी बिस्सा, डाॅ. शैलेंद्र बिस्सा, गोलू, चिराग सहित बडी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor