Explore

Search

Thursday, July 16, 2026, 1:17 am

Thursday, July 16, 2026, 1:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दरगाह मुंशी सिफत हुसैन के 110 वें उर्स की पूर्व संध्या पर झंडे की रस्म हुई अदा

तकरीर का मुख्य आयोजन 16 जुलाई को होगा
मोहम्मद हासिम अशरफी होंगे मुख्य वक्ता

जोधपुर 15 जुलाई। दरगाह हजरत सय्यद मुंशी सिफत हुसैन रहमतुल्लाह अलैह के 15 से 17 जुलाई तक आयोजित उर्स मुबारक की पूर्व संध्या पर झंडे की रस्म खादिम मोहम्मद सईद आलमी, अब्दुल हमीद, मुफ्ती मौलाना बसीर, मौलाना अदनान अशरफी के हाथों अदा की गई।
मुंशी सिफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति के महासचिव साजिद खान जोधाणा ने बताया कि कागा रोड स्थित दरगाह परिसर में 110वें उर्स के झंडे की रस्म कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों, सदस्यों और बड़ी संख्या में आये जायरीन एवं मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में की गई।
उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय उर्स में मुख्य तकरीर का आयोजन 16 जुलाई बाद नमाज ए इशा रात 10 बजे आयोजित किया जाएगा। यह प्रोग्राम मुफ्ती शेर मुहम्मद खान की सरपरस्ती में आयोजित होगा।
समिति के अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन कादरी ने बताया कि 16 जुलाई को आयोजित तकरीर के प्रोग्राम में उत्तर प्रदेश से मोहम्मद हासिम अशरफी मुख्य वक्ता होंगे। 17 जुलाई को कूल की रस्म अदा की जाएगी। इस तीन दिवसीय इस आयोजन में लंगर का भी इंतजाम रहेगा
कोषाध्यक्ष शाहरुख खान और फिरोज शाह ने बताया कि झंडे की रस्म के मोके पर खादिम मोहम्मद सईद आलमी, अब्दुल हमीद, समिति के सरपरस्त, शाहीद खिलजी, अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन, उपाध्यक्ष कालू भाई, लियाकत, महासचिव साजिद खान जोधाणा, आसिफ नूरी, कोषाध्यक्ष शाहरुख खान, फिरोज शाह, शौकत खान, समीर नूरी, मोहम्मद अनीस, अजहरुद्दीन रजवी, (आजाद), वाजिद उस्ताद, इसरार खा, चांद अली रंगरेज, नियामत खां, अमीन अब्बासी, इनायत खां, रफीक खां, मुमताज खां,,नासिर, इमरान, अयूब नूरी, फिरोज भाई घोसी, फैजान अली रंगरेज, आमीन पठान, शाहबाज पठान, नज़ु पठान, वाजिद (सोनू), आबिद, मुस्तफा, सोहिल नूरी, अब्दुल कादिर, मोहसिन, मोनू अत्तारी, इरफान अत्तारी, सोहेल कादरी, असलम पठान, नियाज़ सहित बड़ी संख्या में जायरीन एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor