पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर व्यवस्थापिका शिवानी जोशी व निकिता जोशी द्वारा शिवलिंग पर भगवान जगन्नाथ का आक के पत्तों व पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया गया। जिसके दर्शनार्थ दिनभर भक्तों में उत्साह नजर आया। जगन्नाथ के भजनों व जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। शाम को आरती के पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया।


