इनाम पाकर मदरसे के बच्चों के खिले चेहरे, कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
नागौरी गेट, कागा रोड स्थित, हजरत सय्यद मुंशी सिफत हुसैन रहमतुल्लाह अलैह का 110 वाँ उर्स दरगाह परिसर में कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर आयोजित तकरीर में मुफ्ती शेर मोहम्मद खान और पीर सय्यद हातिम शाह चिश्ती ने सभी से बड़ों का आदर और माता-पिता की खिदमत करने की अपील की और इसे इस्लाम की तालीम बताया।
उन्होंने कहा कि अल्लाह के वली गरीब नवाज ने कभी नमाज़ नहीं छोड़ी। आज हम क्या कर रहे हैं सोचने की जरूरत है। फिजूल खर्ची छोड़ने पर परिवार व समाज मजबूत होगा इसलिए इसे बन्द करें। ये किसी नासूर से काम नहीं है। मुंशी सिफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति के महासचिव साजिद खान जोधाणा ने बताया कि कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की उपस्थिति में कूल की रस्म के साथ ये तीन दिवसीय उर्स सम्पन्न हुआ।

समिति के अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन कादरी और फिरोज शाह ने बताया कि पगड़ीबंद कव्वाल जफर अमीन साबरी की ओर से बेहतरीन सुफियाना कलाम पढे़ गये और मदरसे के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 70 बच्चों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र इनाम स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पीर सय्यद हातिम शाह चिश्ती ने देश में अमनो अमान और युवाओं में बढ़ती नशा खोरी से बचने की दुआ कराई। उर्स में आये सभी मेहमानों एवं अकीदतमंदो का दरगाह खादिम मोहम्मद सईद आदमी ने शुक्रिया अदा किया।
कोषाध्यक्ष शाहरुख खान ने बताया कि इस मोके पर खादिम मोहम्मद सईद आलमी, अब्दुल हमीद, पीर अब्दुल वाहिद, पीर मोहम्मद जावेद समिति के सरपरस्त, शाहीद खिलजी, नुरुद्दीन, अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन, उपाध्यक्ष कालू भाई, लियाकत, महासचिव साजिद खान जोधाणा, आसिफ नूरी, कोषाध्यक्ष शाहरुख खान, फिरोज शाह, शौकत खान, समीर नूरी, मोहम्मद अनीस, अजहरुद्दीन रजवी (आजाद), वाजिद उस्ताद, इसरार खा, चांद अली रंगरेज, नियामत खां, अमीन अब्बासी, इनायत खां, रफीक खां, मुमताज खां, नासिर, इमरान, अयूब नूरी, फिरोज भाई घोसी, फैजान अली रंगरेज, आमीन पठान, शाहबाज पठान, नज़ु पठान, वाजिद (सोनू), आबिद, मुस्तफा, सोहिल नूरी, अब्दुल कादिर, मोहसिन, मोनू अत्तारी, इरफान अत्तारी, सोहेल कादरी, असलम पठान, नियाज़ सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे और इनका उर्स के सफल आयोजन में खास सहयोग रहा।




