Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय में यूथ डेवलपमेंट सेंटर ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय, जोधपुर में यूथ डेवलपमेंट सेंटर का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

विश्विद्यालय चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने कहा कि यूथ डेवलपमेंट सेंटर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए लीडर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) जमील काज़मी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सेवा भाव और एआई एवं डिजिटल टूल का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।

यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक प्रोफेसर (डॉ.) इमरान खान पठान ने कहा कि आज के समय में नवाचार और कौशल ही विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करेंगे। इंस्टिट्यूशन ऑफ इनोवेशन सेल के समन्वयक डॉ. मोहम्मद रईस ने केंद्र के माध्यम से मेंटरशिप एवं स्टार्टअप सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

सोशल डेवलपमेंट सेंटर से दिव्या प्रजापत, प्रभांश दीक्षित, उमर दीन, हिमांशु कुलदीप, साक्षी गांधी, सृष्टि बोहरा ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. अमित माथुर और अफसीन आरिफ का सहयोग रहा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की डॉ. समीना, डिंपल प्रजापत, डॉ. सीमा परवीन, डॉ. राजकुमार माथुर, डॉ. साबरा कुरैशी, डॉ. रेशमा, डॉ. मरजीना, डॉ. शाहिद, डॉ. भावेश, डॉ. मीना राव, डॉ.इनाम ईलाही, डॉ.रुचिका शर्मा, रितिका वैष्णव, डॉ.अहमद अब्दुल्ला, डॉ. मुमताज, सुरभि जैन, जिशान अहमद, राजूराम पटेल, मारुफ शेख, मो. आसिफ, मो. तौसीफ, मो. सोयब, डॉ फरहाना, रुकैया जमाल, डॉ.असद अली, डॉ. इस्लाम डॉ. सदाकत, बशीर पूजा सहित समस्त स्टाफ का खास योगदान रहा संचालन मोहम्मद आमिर ने किया एवं समापन की घोषणा डॉ. अब्दुल्लाह खालिद ने की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor