माला और साफा पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से साजिद खान जोधाणा को बालोतरा जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। समाजसेवी आसिफ नूरी और शाहरुख खान ने बताया कि इस मौके पर मोहल्लेवासियों और दोस्तों की ओर से साजिद खान का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुंशी सिफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति, फैजाने गोसे आज़म तेबा कमेटी और बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव और बालोतरा जिले के सह प्रभारी साजिद खान जोधाणा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के लोकप्रिय जुझारू और कर्मठ अध्यक्ष बड़े भाई साहब एम. डी. चौपदार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने आज पुनः मुझ पर भरोसा जताते हुए जिला बालोतरा का सहप्रभारी नियुक्त किया है।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी निष्ठा और समर्पण के साथ करूँगा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ताकत से काम करूँगा।
साथ ही में अपने मोहल्ले वासियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपना स्नेह, मान, सम्मान देकर मेरी इस खुशी को दुगुना कर दिया


