संशोधित स्कूटर, व्हीलचेयर और बैसाखी खरीदने के लिए Armed Forces Flag Day Fund से मिलेगी वित्तीय मदद
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
50 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को संशोधित स्कूटर, व्हीलचेयर और बैसाखी खरीदने के लिए Armed Forces Flag Day Fund से अधिकतम एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रमुख तथ्य :
- योजना का लाभ सभी रैंक के पात्र पूर्व सैनिकों को मिलेगा।
- दिव्यांगता सेवा निवृत्ति के बाद 50% या अधिक होना आवश्यक है।
- संशोधित स्कूटर, व्हीलचेयर और बैसाखी खरीदने पर सहायता मिलेगी।
- अधिकतम ₹1,00,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- राशि Armed Forces Flag Day Fund (AFFDF) से उपलब्ध कराई जाएगी।
- पात्र आवेदक निकटतम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय/राज्य सैनिक बोर्ड से आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
