Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 7:31 am

Saturday, August 29, 2026, 7:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने सड़कों पर किया पानी का छिड़काव

शिव वर्मा. जोधपुर

शहर में गर्मी बढ़ रही है। पारे में उछाल के साथ ही लोग गर्मी से व्यथित है। गर्मी बढ़ने से आदमी तो आदमी पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने का असर यह है कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कें वीरान रहने लगी है। दोपहर के बाद तो लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ऐसे में सड़कों-चौराहों पर वीराना नजर आने लगा है। दुकानों और शोरूम पर भी भीड़ कम रहने लगी है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। इधर बिजली कटौती और बार-बार बिजली जाने से लोग बेहाल रहने लगे हैं। डिस्कॉम ने आए दिन बिजली कटौती शुरू कर दी है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी रहने लगी है। इधर बुधवार को गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया।

पानी की बौछारों से गर्मी का असर कम करने का जतन, निगम ने की बौछारें 

नगर निगम ने गर्मी से बचाने के लिए पानी की बौछारें की। गर्मी का असर कम हो इसके लिए शहर की विभिन्न सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। निगम की गाड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में घूमी और लोगों को गर्मी से बचाने के लिए सड़कों पर पानी की बौछारें की।

शहर में पशु-पक्षी बेहाल, पक्षियों को बचाने के लिए परिंडे लगा रहे

इधर शहर में गर्मी बढ़ने से पशु-पक्षी बेहाल रहने लगे हैं। गर्मी का आलम यह है कि पशु छाया की तलाश में रहने लगे हैं। पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए एनजीओ और संगठन परिंडे लगा रहे हैं। कई सामाजिक संगठन परिंडे लगाने के लिए मुहिम शुरू कर चुके हैं। संतों की ओर से भी इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor