Explore

Search

Monday, July 20, 2026, 6:35 pm

Monday, July 20, 2026, 6:35 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माननीय राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित के सान्निध्य में किया पौधरोपण

राखी पुरोहित. जोधपुर

विष्णु कुंड उम्मेद बाबा गौ सेवा संस्था (गौ शाला एवं पक्षी चुग्गा घर) में माननीय राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित के सान्निध्य में करीब 151 पौधे लगाए गए। एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि
पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा के उद्देश्य से आज जोधपुर स्थित प्राचीन विष्णु कुंड (उम्मैद बाबा गौशाला एवं पक्षी चुग्गा घर) परिसर में पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर उम्मैद बाबा गौ सेवा संस्था के अध्यक्ष मोटाराम, किशनलाल सांखी, लादूसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश गहलोत, राधे राधे सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण एवं पशु-पक्षी प्रेमी), न्यूरोथेरेपिस्ट संतुसिंह मेडतिया, राकेश जावा, श्रीमती विमला शर्मा (राधा स्वामी व्यास, पंजाब की सेवादार), गजेंद्र सहित अनेक गणमान्य अतिथि, गौभक्त एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट विजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सभी को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने “एक पेड़ – एक जीवन” के संकल्प के साथ अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं धरती माता को हराभरा बनाने का प्रण लिया।

इस अवसर पर उम्मेद बाबा गौ सेवा संस्था की ओर से सभी अतिथियों, गौभक्तों एवं पर्यावरण प्रेमियों का दुपट्टा ओढ़ाकर, फल, मिठाई एवं अल्पाहार के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष मोटाराम ने सभी अतिथियों, गौभक्तों, पर्यावरण एवं पशु-पक्षी प्रेमियों तथा सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor