Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुर्जर गौड ब्राह्मण महिला शक्ति का सावन महोत्सव 16 अगस्त को, तैयारियों में जुटी महिला शक्ति, गीता भवन में किया बैनर विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

गुर्जर गौड ब्राह्मण महिला शक्ति द्वारा आगामी 16 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाले सावन सखी महोत्सव 2026 की तैयारियों के तहत गीता भवन में बैनर विमोचन किया गया।

सावन महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाज की महिलाओं की कार्यक्रम मे भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिसमें कार्यक्रम संयोजक जयश्री राणेजा, आशा तिवारी, खुशी उपाध्याय, एवं सावन कार्यकारिणी से दिव्या सांखी, दीपाली, जसोदा शर्मा, रेखा दाधीच, मनीता दाधीच, ललिता जोशी, संतोष उपाध्याय, भव्या जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सावन कार्यकारणी की अंतिम घोषणा अगली मीटिंग में की जाएगी । सभी ने समाज को साथ लेकर एवं एकजुट होकर सावन महोत्सव 2026 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor