Explore

Search

Wednesday, July 22, 2026, 8:11 pm

Wednesday, July 22, 2026, 8:11 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

MGH की रसोई का औचक निरीक्षणः मरीजों को मिल रहा पौष्टिक भोजन, उत्कृष्ट व्यवस्था देख किचन प्रभारी तेज कंवर का किया सम्मान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

शहर के प्रमुख महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में मरीजों को दी जाने वाली खान-पान की सुविधाओं और स्वच्छता का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजली वैष्णव ने किचन विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की पड़ताल की। इस दौरान किचन विभाग प्रभारी तेज कंवर भी उनके साथ मौजूद रहीं, जिनसे जिलाध्यक्ष ने भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक की पूरी कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विभाग प्रभारी तेज कंवर ने बताया कि आपको डायटीशियन में भी महारत हासिल है और मास केजुअल्टी के दौरान अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज की बीमारी के अनुरूप उनकी देखरेख में स्पेशल डाइट चार्ट तैयार किया जाता है। रसोईघर में पेस्ट कंट्रोल, कैंटीन स्टाफ के नियमित मेडिकल चेकअप, और कर्मचारियों के लिए मास्क व ग्लव्स अनिवार्य किए गए हैं। इसके अलावा, मरीजों को खाना परोसने से पहले रोजाना उसकी सैंपलिंग व जांच की जाती है, और इंसुलेटेड ट्रॉलियों के जरिए सभी वार्डों तक गर्म व ताजा खाना पहुँचाया जाता है।

रसोईघर की अनुशासित कार्यशैली, बेदाग साफ-सफाई और मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति किचन टीम की सजगता से प्रभावित होकर जिलाध्यक्ष अंजली वैष्णव ने मौके पर ही किचन प्रभारी तेज कंवर का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भावुक सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर जैसा पौष्टिक व स्वच्छ भोजन देना बहुत बड़ी सेवा है, और MGH की किचन टीम इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor