पंकज जांगिड़. जोधपुर
ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन श्रीमहंत शिवचेतन गिरी महाराज के दिव्याशीष से मंदिर के महंत व संस्थापक श्रीधर गिरी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई, बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 6 बजे ब्रह्मलीन गुरुदेव का विधिवत समाधि पूजन, पूजा-अर्चना, आरती व दर्शन के बाद गुरुदेव श्रीधर गिरी महाराज का पूजन व आशीर्वाद प्राप्ति के साथ नाम दीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें मंदिर समिति सदस्य व भक्तगण सेवाएं प्रदान करेंगे।

