दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
पुलिस महानिरीक्षण जोधुपर रेंज सत्येन्द्र सिंह के सान्निध्य में पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एडवोकेट विजय शर्मा, हिम्मताराम भांबू नागौर, सुभाष गहलोत, कन्हैयालाल खटौलिया, जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत और अन्य पुलिस अफसर और जवान मौजूद थे।
एडवोकेट विजय शर्मा पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज का माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा की गई।







