Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नरसिंह विहार लाल सागर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर के 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव में शामिल हुए अनेक संत व श्रद्धालु

श्री रामचरितमानस अखंड पाठ, हवन-संत प्रसादी-भजन संध्या का हुआ आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

नरसिंह विहार लाल सागर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति, नरसिंह विहार युवा शक्ति, संकट मोचन हनुमान मन्दिर, नरसिंह विहार व बद्री विहार लाल सागर के समस्त भक्तजनों की ओर से नरसिंह कच्छवाह उद्यान में श्री बड़ा रामद्वारा सुरसागर के महंत परमहंस श्री 108 डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्य व अनेक श्रद्धालुओं की मेजबानी में श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री रामचरितमानस अखंड पाठ, पण्डित ओमदत्तशंकर महाराज द्वारा हवन, संत प्रसादी व भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गायिका मिनाक्षी देवड़ा (पूर्व सरपंच मथानिया), मंजू डागा, रेखा भाटी, चंद्रकला दाधिच और श्री श्याम मण्डली (श्री गंगश्यामजी का मन्दिर जूनी मण्डी) द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor