Explore

Search

Monday, July 27, 2026, 1:54 am

Monday, July 27, 2026, 1:54 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से बनेगा विद्यार्थियों का भविष्य: विधायक सारस्वत

​9 भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से, एक करोड़ की लागत से बने 6 नवीन कक्षा-कक्षों व अत्याधुनिक विज्ञान लैब लोकार्पित।

​ दिलीप कुमार पुरोहित. श्रीडूंगरगढ़

कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में रविवार को विज्ञान संकाय के नवीन कक्षा-कक्षों एवं अत्याधुनिक विज्ञान लैब का लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। 9 भामाशाहों के सहयोग से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6 नवीन कक्षा-कक्षों व हाई-टेक साइंस लैब का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद प्रो. मनोज दीक्षित

कुलपति महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने अतिथियों के साथ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने महाविद्यालय को क्षेत्र का सबसे पुराना सह-शिक्षण संस्थान बताया। उन्होंने संस्कृत श्लोक “सुक्षेत्रे वापयेद्बीजं सुपात्रे निक्षिपेत् धनम्…” का उल्लेख करते हुए कहा “अच्छे खेत में बोया गया बीज और सुपात्र को दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया यह दान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।” ​समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने यूजीसी की नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने राज्य सरकार की उच्च शिक्षा व कौशल विकास डिप्लोमा योजनाओं की जानकारी देते हुए सामाजिक विकास की समग्र संचेतना में भामाशाहों के योगदान को रेखांकित किया। वरिष्ठ शिक्षाविद्-समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के महत्व, बदलते दौर की चुनौतियों और परंपरागत शिक्षा के बरक्स आधुनिक शिक्षा को रेखांकित किया। प्रबंध समिति उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोमानी ने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के विकास कार्यों में फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। भामाशाह देवीप्रसाद मूंधड़ा ने कहा कि धन का सही उपयोग कार्य को मजबूती प्रदान करता है।।प्रबंध समिति सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में संस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी सत्र में कॉलेज के 15 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड, रजत व ब्रांज मेडल प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

​वार्षिक परिचायिका का विमोचन, ​प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

अतिथियों द्वारा कॉलेज की वार्षिक परिचायिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें उपलब्धियों और भामाशाहों के योगदान को दर्शाया गया है। कार्यक्रम के दौरान खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। उपसचिव रामचंद्र राठी ने आभार व्यक्त किया व मंच संचालन रवि पुरोहित व भगवती पारीक ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधयों से अवगत करवाया। समारोह में भामाशाह श्रीगोपाल राठी (नागपुर), एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, भंवर लाल भोजक, ताराचन्द इंदौरिया, सत्यनारायण मूंधड़ा, सत्यनारायण योगी, महावीर प्रसाद माली, विजय महर्षि, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरस्वती देवी राठी, अंजू पारख, पवन राठी, वसुधा बाहेती, दुर्गा देवी सोनी, संजूदेवी तापड़िया, पायल शर्मा, सत्यदीप, बजरंग शर्मा, मदन सैनी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor