Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:24 am

Sunday, October 18, 2026, 8:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरु पूर्णिमा पर बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व धार्मिक अनुष्ठान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

तापडिया बेरा चांदपोल के बाहर बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में चल रहे अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ स्थल पर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पूर्णिमा पर संगोष्ठी सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

आश्रम के छगनीराम गहलोत व राहुल पुरोहित ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में बुधवार 29 जुलाई को दिन भर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आश्रम की गादीपति संत रूकमणपुरी महाराज के सानिध्य में किए जाएंगे। कार्यक्रमों की कड़ी में रामायण पाठ में विभिन्न चौपाइयों का संगान, बाबा प्रकाशपुरी की पादुकाओं का पूजन, सेवाधारी संत सतीश पुरोहित की समाधि का व विभिन्न महात्माओं के चित्रपट्ट का पूजन के साथ ही आश्रम में स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक, गुरू अमृत वाणी, गुरू सहस्त्रनाम स्त्रोत, महिला मंडली द्वारा गुरू महिमा भजनों के अलावा बडी आरती एवं सार्वजनिक प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य फूल मंडली व संपूर्ण आश्रम को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12.30 बजे गुरूतत्व मीमांशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन संत रूकमणपुरी महाराज की अध्यक्षता में होगा जिसमें इतिहासकार प्रो. डाॅ. श्याम प्रसाद व्यास, समाजशास्त्री प्रो.डाॅ. कैलाशनाथ व्यास एवं अन्य गणमान्य लोग भाग लेकर गुरूतत्व मीमांसा पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor